PUNJAB में अरविंद केजरीवाल ने 80 आम आदमी क्लीनिक किए लॉन्च, बोला - एक 'ईमानदार सरकार' सत्ता में आई है और...
लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके दिल्ली के समकक्ष अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लुधियाना में 80आम आदमी क्लीनिक का शुभारंभ किया, जिसमें पहले से मौजूद 500 अन्य शामिल हैं।
आपको बता दें कि, केजरीवाल ने इस कार्यक्रम में कहा कि, राज्य में 580आम आदमी क्लीनिक चालू हो गए हैं और वे लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं, उन्होंने कहा, "पंजाब में हमें सत्ता में सिर्फ एक साल हुआ है, लेकिन काम तेज गति से हो रहा है।"
AAPके राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, "पंजाब तेजी से प्रगति कर रहा है। 75साल तक लोगों ने केवल लूट देखी और पहली बार राज्य विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।" केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एक 'ईमानदार सरकार' सत्ता में आई है और इससे विरोधियों में बेचैनी है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बन गई।
वहीं मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक से पूरे पंजाब में 25.63 लाख मरीज लाभान्वित हुए हैं।उन्होंने कहा, "इन क्लीनिकों ने सरकार को राज्य में प्रचलित विभिन्न बीमारियों की जांच करने और प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए डेटाबेस तैयार करने में मदद की है।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply