भारतीय मूलके व्यक्ति ने अमेरिका में 2 भाईयों को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
America Shooting: अमेरिकी के ओरेगन राज्य में एक भारतीय नागरिक ने 2 भारतीय भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी है।यह घटना बीते दिन बुधवार की है जब दो भाई पोर्टलैंड शहर के शॉपिंग मॉल मे थे। तभी 21 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह ने 20 वर्षीय दो भाईयों पर गोली चला दी। जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत होगई।
आपको बता दें कि, अमरिका पुलिस ने दोनो मृत्कों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि, दोनो भई पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। वहीं मृत्कों के एक रिशतेदार का कहना है कि,हमलावर भी कपूरथला का ही रहने वाला है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी पैसों के लेन-देन को लेकरहुई है।
पुलिस ने जोबनप्रीत सिंह पर दो मुकदमे दर्ज कर उसे घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सड़क किनारे एक दुकान में काम करने वाले तनुस एलन ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने स्टोर में बैठा था तो उसने चिल्लाने की आवाजे सुनी थी। तुरंत इसके बाद ही मैंने गोली चलने की आवाज सुनी और दो लोगों को गिरते हुए देखा।" पुलिस के अनुसार मानव हत्या के मामले काफी तेजी से बड़ रहे हैं। यह साल में होने वाली मानव हत्या का 30वां मामला सामने आया है। वहीं पिछले साल मानव हत्या के 35 मामले दर्ज हुए थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply