Assam: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला, कांग्रेस का दावा- हमलावर BJP के कार्यकर्ता
Assam: कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इन दिनों असम में है। इस यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। सोमवार को राज्य के सुनीतपुर जिले के जुमुगुरीहाट में कुछ लोगों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की कार पर हमला कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि हमलावर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे।
फाड़े गये भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टीकर
इस हमले का वीडियो शेयर करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में अनियंत्रित बीजेपी भीड़ ने मेरी गाड़ी पर हमला किया। उन्होंने विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और नारे लगाये। लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को हाथ हिलाया और तेजी से आगे बढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला राज्य के सीएम ने करवाया है लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम लड़ते रहेंगे।
हमले के बाद पुलिस को दी गई सूचना
कांग्रेस पार्टी की संचार समिति की सदस्य महिमा सिंह ने कहा कि इस हमले के बाद हमने पुलिस को सूचना दी। हमलावरों ने जयराम रमेश के अलावा कुछ मीडियाकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। हमलावरों ने गाड़ी पर लगे स्टीकर फाड़ दिए और उस पर बीजेपी का झंडा लगाने की भी कोशिश की। जिससे कार का पिछला शीशा लगभग टूट गया।
छीने गए व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यात्रा को कवर करने वाले एक व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए। पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों पर भी हमला किया गया। उन्होंने बताया कि इलाके में बीजेपी का कार्यक्रम हो रहा था और उसे देखने के लिए मीडियाकर्मी गाड़ी से उतरे थे। जिसके बाद भीड़ ने हमला कर दिया। उस वक्त स्थिति काफी भयावह हो गई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply