Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। इस मौके पर PMमोदी भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा। रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने आज PMमोदी से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे PMमोदी ने स्वीकार कर लिया।
वहीं PMमोदी ने कहा कि आज का दिन भावनाओं से भरा हुआ है। हाल ही में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मिलने मेरे आवास पर आये थे। उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया है। जय सियाराम।
राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत की तरह है-PMमोदी
हाल ही में PMमोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा था कि सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत की तरह है। भगवान राम आने वाले हैं। कुछ समय पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज ने कहा था कि अनुष्ठान 15 जनवरी से 24 जनवरी तक होंगे। हमारी ओर से PMओ को पत्र लिखा गया था और जवाब भी मिला है।' अब तय हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे, 22 जनवरी को ही प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम के लिए और भी लोगों को आमंत्रित किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने 2019 के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर एक ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने केंद्र सरकार को नई मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को वैकल्पिक पांच एकड़ जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया था। अदालत ने फैसला सुनाया था कि विवादित भूमि का 2.77 एकड़ हिस्सा जहां 16वीं सदी की ध्वस्त बाबरी मस्जिद थी, केंद्र सरकार के रिसीवर के पास रहेगी और फैसले के तीन महीने के भीतर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को सौंप दी जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply