CM योगी से नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया ने अयोध्या में मांगी 5 एकड़ जमीन! जानें क्या है वजह
Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के पहले चरण के पूरा होने और नई अयोध्या टाउनशिप परियोजना के गति पकड़ने के साथ, कई राज्य सरकारों ने अयोध्या में जमीन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क किया है। इसमें कई देशों समेत कई राज्यों ने भी यूपी की योगी सरकार से 5 एकड़ जमीन की मांग की है।
उत्तर प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने नई अयोध्या टाउनशिप परियोजना में राज्य अतिथि गृह के लिए गुजरात को 6,000 वर्ग मीटर जमीन पहले ही आवंटित कर दी है। टाउनशिप परियोजना हाउसिंग बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जाएगी और लखनऊ-अयोध्या NH-27 पर 1,407 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। बाद में इस परियोजना का विस्तार 1,800 एकड़ तक किया जाएगा। राज्य अपना गेस्ट हाउस खोलने के लिए अयोध्या में जमीन चाहता है।
अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया ने भी अयोध्या में 5 एकड़ जमीन मांगी है, जिसे नए अयोध्या टाउनशिप प्रोजेक्ट में आवंटित किया जाएगा। नई टाउनशिप दो चरणों में बनाई जाएगी। पहले चरण में 539 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। परियोजना का पहला चरण 11 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के बाद शुरू किया जाएगा।
अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए मांझा, मांझा तिरुआ, मांझा बरहटा और शाहनवाजपुर समेत कई गांवों में जमीन खरीदी जा चुकी है। हाउसिंग बोर्ड के अपर आवास आयुक्त नीरज शुक्ला ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश से जमीन आवंटन के लिए आवेदन मिले हैं। हमने उन्हें जवाब भेजकर अयोध्या में उस स्थल का दौरा करने के लिए कहा है।'
राज्य सरकारों को जमीन तभी आवंटित की जाएगी जब उनके प्रतिनिधि मौके पर जाकर अपनी सहमति देंगे। शुक्ला ने आगे कहा कि राज्य सरकार अयोध्या में अपना गेस्ट हाउस भी बनाएगी। करीब 100 मठों और आश्रमों ने भी अयोध्या में जमीन के लिए आवेदन किया है। लेकिन, अयोध्या में जमीन की कमी के कारण हाउसिंग बोर्ड के लिए इतने सारे मठों को जमीन आवंटित करना संभव नहीं होगा। इसलिए हम मठों को जमीन आवंटित करने के लिए लॉटरी सिस्टम अपनाएंगे।
राम मंदिर के बाद, नई टाउनशिप परियोजना अयोध्या में आने वाली अगली मेगा परियोजना होगी। राज्य सरकार ने मंदिर शहर में भीड़ कम करने के लिए इस परियोजना की परिकल्पना की है क्योंकि अगले साल जनवरी में राम मंदिर भक्तों के लिए खुलने के बाद अयोध्या में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply