Parliament Session Live Update: 'हम बिल लेकर आए हैं तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है’, सोनिया के भाषण पर BJP सांसद निशिकांत का पलटवार
Women Reservation Bill 2023: TMC ने किया समर्थन
TMC सांसद काकोली घोष ने कहा कि हम इस बिल का समर्थन करते हैं। पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जहां महिला सीएम हैं। जबकि 16 राज्यों में बीजेपी की सरकार है, फिर भी एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। लोकसभा में TMC की 40 फीसदी महिला सांसद हैं। ममता बनर्जी राज्य में महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं के बारे में लगातार जागरूक कर रही हैं।
Women Reservation Bill 2023: 'हम बिल लाए तो कांग्रेस को हो रहा दर्द'- BJPसांसद निशिकांत
अब BJPसांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कहा, 'हम बिल लाते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। PM मोदी ने देशभर में शौचालय बनवाकर महिलाओं का सम्मान किया। यह देश संविधान से चलता है। अब सोनिया गांधी ने कहा कि इस बिल को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। संविधान में कहा गया है कि राज्यसभा में आरक्षण नहीं होगा, फिर आरक्षण कैसे दिया जा सकता है। आप इन बिलों को लॉलीपॉप बनाकर घुमाते रहे। आर्टिकल 82 में लिखा है कि बिल को लागू करने की पूरी प्रक्रिया।
Women Reservation Bill Live Updates: सोनिया गांधी ने कहा- राजीव गांधी जी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है
अब संसद में सोनिया गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। सोनिया गांधी ने कहा, महिला हमारे महान देश की मां है. हर मोर्चे पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी हैं। नारी त्याग की प्रतिमूर्ति है। एक महिला के धैर्य को मापना मुश्किल है। महिलाओं में सागर की तरह धैर्य होता है। महिला आरक्षण विधेयक सबसे पहले कांग्रेस द्वारा पारित किया गया था। मैं इस बिल का समर्थन करता हूं। राजीव गांधी जी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है।
Parliament Session Live Updates: महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि पहले ही राज्यसभा में 2010 में हमने (महिला आरक्षण बिल) पास किया है, लोकसभा में किसी कारण बिल पास नहीं हुआ। यह कोई नया विधेयक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव की दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं, लेकिन इन्होंने कहा है जनगणना, परिसीमन होने के बाद सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए इसे लागू किया जाएगा इसमें समय लगेगा, जो विधेयक राज्यसभा में पास हुआ था ये उसे आगे बढ़ा सकते थे लेकिन इनकी मंशा कुछ और है। हम महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं लेकिन जो कमियां हैं उन्हें दुरुस्त करना चाहिए।
Parliament Session Live Updates: नए संसद भवन की लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन विधेयकलोकसभा में पेश कर दिया गया है। आज इस बिल पर बहस होगी। वहीं बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी करेंगी।
वहीं भाजपा की तरफ से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार, दीया कुमारी आदि अपनी बात रखेंगी। वहीं नारी शक्ति वंदन विधेयक पर होने वाली बहस में अधिक महिलाओं को शामिल किया जाएगा। लोकसभा में पास होने के बाद इस बिल को राज्यसभा में भेजा जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उसे पारित कर दिया जाएगा।
लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
महिला आरक्षण विधेयक के तहत विधानसभा में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा महिलाओं को लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण भी मिलेगा। यानी महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित रहेंगी। साथ ही दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी
महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की हमारी हर योजना ने महिला नेतृत्व करने की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाए हैं। सिर्फ महिलाओं के विकास की बात पर्याप्त नहीं है, हमें मानव जाति की विकास यात्रा में नए पड़ाव को अगर प्राप्त करना है, राष्ट्र की विकास यात्रा में नई मंजिलों को अगर पाना है, तो ये आवश्यक है कि Women Led Development को हम बल दें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply