Horoscope Tomorrow 17 February 2026, Kal Ka Rashifal: मंगलवार को कैसा रहेगा ऐपकै दिन, जानिए अपना दैनिक राशिफल
Horoscope Tomorrow 17 February 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 17फरवरी 2026, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। तरक्की का नया अध्याय शुरू हो सकता है, जहां ऑफिस में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। साथ ही, खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सितारे अनुकूल रहेंगे और लीडरशिप क्वालिटी सबके सामने चमकेगी। कारोबार में अच्छा लाभ होगा, अटके कार्य पूरे होंगे और नए कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी, बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और यात्रा की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, किसी मित्र के आने से खुशी बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन मन को स्थिर रखकर फैसले लें।
वृषभ राशि (Gemini)
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन फालतू खर्चों और जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। क्योंकि परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और पॉकेट पर नजर रखें। आर्थिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी, धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। घर-परिवार में अपनों की सलाह से फायदे होंगे, दोस्तों से मुलाकात सुखद रहेगी। शैक्षिक कार्य सफल होंगे और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन अटके काम पूरे होंगे। रुके हुए प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलेगी। साथ ही, मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नई योजनाएं सफल होंगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। धन आगमन से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नेगेटिव विचारों से मन विचलित रह सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, लेकिन धैर्य की कमी और मानसिक तनाव हो सकता है, स्वास्थ्य में परेशानी संभव है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने में परेशानी हो सकती है। छोटी बातों को दिल पर न लें और सेहत को प्राथमिकता दें। व्यापार-व्यवसाय से अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धनप्राप्ति से परिवार में खुशी आएगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के साथ यात्रा संभव है। वाहन सुख मिल सकता है, करियर को नया मोड़ दिया जा सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा करेगा। सरकारी नौकरी या मैनेजमेंट में मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, कारोबार में नवीन अवसर आएंगे, शिक्षा में प्रगति होगी। लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें और पहले से मन में प्रबल विचार बनाने से बचें क्योंकि नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन कन्या राशि के जातकों पर थोड़ा काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन मल्टीटास्किंग से बचें क्योंकि थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। कलीग्स के साथ बहस न करें और बड़े फैसले टाल दें। कारोबार से आर्थिक लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा, पुराने रिश्तों में सुधार होगा और बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन वाणी और गुस्से पर संयम रखें और मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज के दिन रिश्तों और पैसों में संतुलन बनाए रखना होगा। पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी और घर में सुख-शांति बनेगी। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन आगमन के योग हैं, विदेश यात्रा संभव है। दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है और धैर्य की कमी आएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का समय निकलेगा लेकिन मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं और खान-पान पर ध्यान दें क्योंकि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, योजनाएं शेयर न करें, पैसों में अंधा भरोसा न करें और संयम से काम लें। आर्थिक लाभ के योग हैं लेकिन अनावश्यक खर्च से स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बनेगा, परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा और बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें, मित्रों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। विदेश से अच्छी खबरें मिल सकती हैं और छात्रों को हायर एजुकेशन में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजना बनेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, प्रयासों से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन आगमन की संभावना है और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। घर पर मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज के दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में सीनियर के साथ तालमेल में मेहनत लगेगी, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। धनप्राप्ति के योग हैं, सोच-समझकर प्रॉपर्टी में निवेश करें, पैसे की लेन-देन से बचें। स्टूडेंट्स करियर में सफल रहेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेकिन पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, कोर्ट-कचहरी में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा सोच-विचार से ही आगे बढ़ना होगा। बड़ा निवेश या एग्रीमेंट से पहले दो बार सोचें और दोस्तों के साथ गलतफहमी न होने दें। कारोबार से धनप्राप्ति होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। जॉब में उन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बनेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाली रहेगा। लेकिन सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज के दिन इमोशनल सेल्फ-केयर की जरूरत है। इस दौरान आत्मविश्वास में कमी और नींद की समस्या हो सकती है। इसलिए मेडिटेशन और अध्यात्म का सहारा लें। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी, कारोबार के सिलसिले में यात्रा लाभप्रद रहेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लेकिन वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply