INDvsPAK LIVE UPDATE: अर्धशतक ठोकने के बाद पवेलियन लौटे ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार ने जमाया पैर
IND vs PAK: टी20 विश्व कप में सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद ईशान किशन आउट पवेलियन लौट गए। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली।
पहला पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत ने 52 रन बनाए। ईशान किशन 42 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।
मैच में भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप लगा। शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए। वहीं, मैदान पर ईशान-किशन और तिलक वर्मा की जोड़ी डटी हुई है।
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन के बाहर होना पड़ा है, जबकि उनकी जगह कुलदीप को मौका दिया गया है। वहीं अभिषेक भी ठीक हैं और उनकी वापसी टीम में हुई है।
क्या है मौसम का हाल
वहीं, पाकिस्तानी टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। पहले की तरह एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया है। बात अगर मौसम की करें तो अभी बारिश ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा टॉस से पहले हनुमान काइंड ने परफॉर्मेंस दी। स्टैंड दर्शकों से भरे हुए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply