प्रदेश में देरी से पहुंचेगा मानसून, 24 जून से अधिकतर इलाकों में कड़े तेवर दिखाएगा मौसम
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम अपने कड़े तेवर दिखाने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं, 25 व 26 जून के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तापमान में भी कमी आयेगी। प्री मानसून के चलते वहीं गुरुवार सुबह राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। शहर ने धुंध की सफेद चादर ओढ़ ली है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज व कल कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 24 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होगी। 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं, 25 व 26 जून के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून जून अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश कर जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply