HARYANA NEWS: विपक्ष की एकजुटता पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया पलटवार, ‘देश में लोकतंत्र है और ऐसा पहले भी हो चुका है’
चंडीगढ़: परिवार पहचान पत्र योजना की समीक्षा बैठक हुई है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले शुरू किया था ओल्ड एज पेंशन, चिरायु, आयुष्मान भारत योजना समेत 500 से अधिक योजनाओं का लाभ पीपीपी से मिल रहा है। अब लोगों को सरकारी कार्यलयों के चक्कर नही काटने पड़ते थे सीएचसी में ही सुविधाओ का लाभ मिल जाती है।
सीएम ने पीपीपी को बन्द करने को लेकर विपक्ष के बयानों पर फिर मुख्यमंत्री का पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमने जो भी किया है। वह व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत है व्यवस्था परिवर्तन करना आसान काम नहीं है कई बार जनता के बीच इसकी स्वीकृति नहीं मिलती। लेकिन अब सरकार द्वारा शुरू किए गए। व्यवस्था परिवर्तन के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। विपक्ष जिनकी छोटी-मोटी शिकायत है। उसको मुद्दा बनाता है जनता विपक्ष को जवाब दे देगी।
पटना में विपक्ष की एकजुटता पर मुख्यमंत्री का पलटवार मुख्यमंत्री ने कहा देश में लोकतंत्र है और ऐसा पहले भी हो चुका है। सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज कहा एक समय था कि कोलगेट मतलब टूथपेस्ट और कांग्रेस मतलब शासन होता था। आपातकाल के दौरान लगाए गए काले कानून जनता ने कड़ा जवाब दिया कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई और उन्हें जनता के वोट की ताकत समझ में आई।
मुख्यमंत्री ने महागठबंधन के सवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना है। भगवंत मान के उस बयान का हवाला दिया था दिया जिसमें भगवंत मान ने प्रधानमंत्री को शेर कहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बटेर , बंदर और भालू एकत्रित हो गए हैं क्योंकि उनके सामने शेर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply