HIMACHAL NEWS: पूर्व सीएम ने सुक्खू सरकार पर कसा तंज, कहा- जान है तो जहान है
मंडी: हिमाचल के मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि जिनके सिर पर छत नहीं रही हर उस प्रभावित को घर मिलना चाहिए। घर के साथ साथ जिन लोगों की जमीनें भी नहीं रहीं उन्हें जमीन दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो परिवार बेघर हुआ है। उसको उसका मकान तथा उसकी अजीविका कमाने वाली जितनी भी भूमि बह गई है या खेती के लायक नहीं रही है। उस जमीन को दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
केंद्र सरकार से हिमाचल को जो भी मदद आई है उसे हर प्रभावित तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार जो तबाही हुई है ऐसी तबाही कभी नहीं देखी। इस तबाही से हुए नुकसान की भरपाई कोई सरकार नहीं कर सकती। डेढ़ महीने से पूरे प्रदेश का दौरा करते हुए रूह कांप जाती है। पता ही नहीं चलता के कहां गांव थे, कहा सडक़े थी और जमीन। जयराम ठाकुर ने कहा कि जान है तो जहान है। धीरे धीरे करके इन जख्मों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
‘आपदा की इस घड़ी में हम चट्टान की तरह खड़े हैं’
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से 6000मकान जो स्वीकृत हुए हैं, वह उन लोगों को देने का प्रयास किया जाएगा कि जिनके घर रहे ही नहीं। केंद्र से हर संभव मदद की मांग उठाई जाएगी और आपदा की इस घड़ी में हम चट्टान की तरह खड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रविवार को दून हल्के के गांव साईं में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने साईं के लोगों को ढांढस बंधाया।
सीएम से की अपील
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली मदद का ज्यादा से ज्यादा लाभ साईं गांव को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहां कि इस संकट की घड़ी में लोगों को हौसला रखना होगा। जब तक सारी चीजें ठीक नहीं होती लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply