HIMACHAL NEWS: 8 से 25 सितंबर से शुरू होगा मॉनसून सत्र, आपदा के कारण हुई सत्र में हुई देरी- सीएम सुक्खू
शिमला: हिमाचल प्रदेश मानसून विधानसभा सत्र 18से 25सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। लंबे समय से मानसून सत्र को लेकर मांग उठा जा रही थी अब सत्र की तिथियां घोषित हो जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी पर पुनर्विराम लग गया है। इस वर्ष प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आ जाने के कारण सत्र समय पर आयोजित नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्यपाल से भेंट कर मॉनसून सत्र की तिथि की घोषणा कर दी है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश में आई आपदा पर चर्चा कर राहत कार्यों से अवगत करवाया साथ ही आगामी मानसून सत्र की जानकारी भी दी। इसके उपरांत सचिवालय में सचिवों के साथ बैठक कर प्रदेश में आपदा व राहत कार्यों का जायजा भी लिया। 18से 25सिपतम्बर तक आयोजित इस मॉनसून सत्र में सात बैठकें होंगी शनिवार को भी सत्र का आयोजन किया जाएगा।
18से 25 सितंबर तक मानसून सत्र का किया जाएगा आयोजन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 18से 25सितंबर तक मानसून सत्र का आयोजन किया जा रहा है । सात दिन का यह मानसून सत्र रहेगा। प्रदेश में आई आपदा के कारण मॉनसून सत्र में देरी हुई है। मॉनसून सत्र को देरी से इसलिए लिए किया गया क्योंकि जब सत्र का आगाज़ होता है तो उस समय सारे अधिकारी,प्रशासन व पुलिस महकमा सत्र के कार्य मे लग जाता है। प्रदेश में आपदा आई है कि इसलिए इसे सत्र का आयोजन थोड़ा देरी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र का आयोजन तो होना ही था। विधानसभा सत्र संवैधानिक बाध्यता है इसे कैंसिल नही किया जा सकता।
‘सस्ती लोकप्रियता के लिए है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की आपदा आई उस स्थिति में भाजपा को सोचना चाहिए कि अगर आपदा के समय सत्र होता तो सारा प्रशासन अधिकारी और पुलिस इस कार्य मे लग जाती। तो फिर प्रदेश में राहत का कार्य किस प्रकार किया जाना था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर ब्यान केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए है।
प्रदेश की स्थिति से राज्यपाल को करावाया अवगत
वहींC M सुक्खू ने कहा कि राज्यपाल से आज उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की स्थिति से अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जो आपदा की स्थिति पर सुझाव दिए हैं। अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज सोमवार को सचिवों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किस प्रकार राहत कार्य किया जाए उस पर चर्चा की गई साथ ही आने वाले समय मे किस प्रकार स्थिति से निपट कर संसाधनों का दोहन किया जाए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply