महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बिल को बताया ऐतिहासिक; PM का किया धन्यवाद
शिमला: संसद का विशेष सत्र सोमवार (18सितंबर) से शुरू हो चुका है, जो 22सितंबर तक चलेगा। इस बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करने वाले विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
इस पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्थान हो महिला सशक्त हों आगे बढ़े इस दृष्टि से यह बहुत ही सराहनीय कदम हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब इस बिल का राज्यसभा और लोकसभा में पारण होगा तो जो लंबे समय से जो मांग है वह पूरी होगी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से यह मांग उठ रही थी। देश या प्रदेश में महिलाओं की संख्या आधी है और लंबे समय से महिला आरक्षण की को बढाने की मांग उठ रही थी कि इसे 33% किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस फैसले के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है।
33 फीसदी बढ़ाने का निर्णय ले सकती केंद्र
सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार महिला आरक्षण के तहत देशभर में 545 सीटों के अलावा 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। करीब 180 ज्यादा सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। वहीं केंद्र सरकार ने इस सीटों के बढ़ाने को मंजूरी दे दी तो लोकसभा में महिलाओं की कुल सीटें 725 हो जाएंगी।
महिला सांसदों को संबोधित करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिला सांसदों को भी संबोधित करेंगे। ये संबोधन नए संसद भवन संभव है। एक दिन पहले ही मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply