कौन है हरदीप सिंह निज्जर? जिनकी हत्या ने भारत-कनाडा के रिश्ते में डाली खटास
हरदीप सिंह निज्जर...जिसे खालिस्तानी आतंकी के नाम से पहचाना जाने लगा था। उनकी इसी साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया में बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर अब कनाडा पीएम ने कहा कि निज्जर की हत्या करने वालों लोगों को बख्शा नहीं जाएंगा। इतनी ही नहीं कनाडा पीएम ने इसकी हत्या में भारत की हाथ होने की भी संभावना जताई है। जिसके बाद भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। इस बीच सवाल है कि कौन है ये शख्स जिसकी हत्या को लेकर कनाडा काफी परेशान हो रहा है।
कौन है निज्जर
दरअसल हरदीप सिंह निज्जर का जन्म पंजाब में जालंधर के पुरा गांव में हुआ था। 1997 में हरदीप कनाडा चला गया और वहां जाकर खालिस्तानी समर्थकों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जहर उगलने लगा। इससे पहले निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के अध्यक्ष था और फिर कनाडा पहुंचकर खालिस्तान टाइगर फोर्स चीफ के साथ खालिस्तान समर्थक जनमत संग्रह का मुख्य नेता बन गया। निज्जर भारत विरोधी में बढ़-चढ़कर भाग लेने लगा। लेकिन इस साल उनकी गोली मारकर हत्या कर ली गई।
इसके अलावा निज्जर पर एक पुजारी की हत्या करवाने का भी आरोप लगा था। आरोप था कि इसने साल 2021 में पंजाब के जालंधर में एक टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था. इस टारगेट में एक हिंदू पुजारी की हत्या कर दी गई थी. पुजारी की हत्या की साजिश निज्जर के इशारे पर खालिस्तान टाइगर फोर्स ने रची थी। वहीं 2020 में निज्जर को सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी घोषित कर दिया था। वहीं पिठले साल एनआईए ने 10 लाख का इनाम और आतंकी घोषित कर दिया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply