Himachal News: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जान से मारने की धमकी मिलने से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सीएम को यह धमकी डीसी ऑफिस शिमला की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई है। मेल में लिखा है कि अगर गणतंत्र दिवस पर सीएम रिज मैदान में झंडा फहराने के लिए जाते हैं, तो उनके उपर मानव बम से हमला किया जाएगा। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।
धमकी मिलने की सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस और खुफिया एजेंसियों को दी गई। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी किस माध्यम से और किसने दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और धमकी भरे संदेश की तकनीकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। उनके आवास और कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अलर्ट पर प्रशासन
पुलिस के मुताबिक, जनता में झूठा और भ्रामक जानकारी फैलाकर प्रदेश में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई है। यह हरकतें देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबकि,यह किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है, लेकिन हर धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply