‘वह मेरे एक दिलचस्प सलाहकार होंगे’, US President की रेस में शामिल विवेक रामास्वामी ने Elon Musk को लेकर कही बड़ी बात
US President Election 2024: अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होना है। जिसको लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिकदोनों पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं।इसी बीच के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी के भारतीय-अमेरिकी दावेदार विवेक रामास्वामी ने एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वो 2024में राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो एलन मस्क को अपने प्रशासन का सलाहकार बनाएंगे।
एलन मस्क को बनाना चाहेंगे सलाहकार
अमेरिका के जाने माने मीडिया संस्थान ‘एनबीसी न्यूज’ के अनुसार,जब विवेक रामास्वामी से पूछा गया कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वह किसे अपना सलाहकार बनाना चाहेंगे, उन्होंने जवाब में एलन मस्क का नाम लिया। रामास्वामी ने कहा कि वह ऐसे नए विचारों के लोगों को चाहते हैं, जो सरकार के भीतर से नहीं आते।’ ‘एनबीसी न्यूज’ ने रामास्वामी के हवाले से कहा कि, ‘मुझे हाल में एलन मस्क को और बेहतर तरीके से जानकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि वह मेरे एक दिलचस्प सलाहकार होंगे, क्योंकि उन्होंने ट्विटर के 75प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की।’उन्होंने कहा, ‘‘और इसके बाद प्रभावशीलता वास्तव में बढ़ गई। इससे पहले भी रामास्वामी ने एलन मस्क की सराहना की थी। मस्क की सराहना करते हुए कहा था कि वह उसी तरह सरकार चलाएंगे, जैसे मस्क कंपनी चलाते हैं।
कौन हैं विवेक रामास्वामी
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने के दावेदारों में लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।उन्हें लोकप्रियता रेटिंग संबंधी सर्वेक्षणों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरा स्थान मिला है। इसके साथ ही रामास्वामी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के सबसे कम आयु के दावेदार हैं। एनबीसी रिपोर्ट में कहा गया है कि रामास्वामी शिक्षा विभाग, संघीय जांच ब्यूरो और मद्य, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो को बंद करने की अपनी इच्छा के बारे में मुखर रहे हैं। रामास्वामी 40 साल से कम आयु के सबसे अमीर अमेरिकियों में शामिल हैं। उन्होंने ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’ से जीव विज्ञान का अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने ‘येल यूनिवर्सिटी’ से कानून की डिग्री प्राप्त की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply