‘I.N.D.I.A’ गठबंधन में शामिल होने के लिए मायावती ने विपक्ष के सामने रखे ये बड़ी शर्त
Mayawati on 2024 elections:के लोकसभा चुनाव में बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। ये खुद बसपा प्रमुख मायावती कह रही है। उनका कहना है कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को अकेले ही लड़ेगी। बसपा न ही NDA का और न ही INDIA का हिस्सा होगी बल्कि अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। लेकिन, इन सब के बीच खबर सामने आई है कि मायावती अब विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल हो सकती है। हालांकि उन्होंने शामिल होने के लिए कुछ शर्त रखी है।
विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल होगी मायावती!
सूत्रों में कहा जा रहा है कि मायावती ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल होने के लिए एक बड़ी शर्त रख दी है, जिसे लेकर मुंबई में होने वाली बैठक में बातचीत की जाएगी। ऐसे में बसपा की शर्तों पर सहमति बनती है तो फिर मायावती विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होंगी।सूत्रों की मानें तो विपक्षी गठबंधन ने बसपा प्रमुख से INDIA में शामिल होने के लिए संपर्क साधा है, लेकिन मायावती ने यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 40 सीटों की डिमांड रखी है। सूबे की आधी सीटें बसपा मांग रही है, जिसे लेकर विचार-विमर्श के बाद ही उसे लेकर फैसला किया जाएगा।
31 अगस्त होगी मायावती और गठबंधन की बैठक
वहीं गठबंधन की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने मायावती से बात की है, इसी दौरान मायावती ने पार्टी का रुख उनके सामने रखा और अपनी डिमांड भी बताई. विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई में होने वाली 31 अगस्त और एक सितंबर की बैठक में मायावती के साथ गठबंधन और उनकी सीटों की शर्तों को रखा जाएगा। इसके बाद विपक्षी गठबंधन के बीच सहमति बनती है तो बसपा INDIA का हिस्सा बन सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply