HARYANA NEWS: सीएम मनोहर लाल ने लोगों से की खास अपील, जानिए
Yamunanagar News: हरियाणा केयमुनानगर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक महीने के अंदर दूसरी बार जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जन संवाद शुरू करते ही प्रताप नगर की पुरानी यादों को ताजा किया। मुख्यमंत्री अपने पुराने मित्रों को देखकर काफी खुश भी नजर आए। जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखी गई।
मनोहर लाल ने राशन कार्ड के जरिए मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों से पूछा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की की जिनकी सालाना वेतन 1,80,000 रुपए से ज्यादा है उन्हें खुद ही सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार की चिरायु और केंद्र सरकार की आयुष्मान योजनाओं के बारे में लोगों से पूछा। इस दौरान बहुत से लाभार्थियों ने अपने अनुभव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने साझा किया।
लोगों की समस्याओं का सीएम ने किया समाधान
मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में एक व्यक्ति पिछले 13 साल से पेंशन काटने की वजह से बेहद परेशान नजर आया। जन संवाद कार्यक्रम में वह व्यक्ति दो थैले कागजों की भरकर साथ लेकर आया। उन्होंने मुख्यमंत्री सामने अपनी पीड़ा बताई। मनोहर लाल ने उनके तुरंत समाधान के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रताप नगर में जिन लोगों का जन्मदिन था। उन्हें उपहार दिए और महापुरुषों की जीवनियों से जुड़ी किताबें भी भेट की। इस दौरान उन्होंने ने उनको शुभकामनाएं भी दी और सलाह भी।
तीन गांव में करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज साढ़ोरा विधानसभा के तीन गांव में जनसंवाद करेंगे। गुरुत्व के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 अक्टूबर को भी यमुनानगर जिले में जन संवाद कार्यक्रम किया था। फिलहाल देखना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस जन संवाद से यमुनानगर जिले की चार सीटों पर कितना फर्क पड़ता।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply