Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, TRF के एक आंतकी को उतारा मौत के घाट
Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के कैथोहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने आंतकी के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया। आंतकी की बड़ी घटना को अजाम देने के फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
पुलिस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि शोपियां के कथोहलन इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया। आंतकी की पहचान मयसर अहमद डार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार ये एक हफ्ते ही आतंकी संगठन टीआरएफ में शामिल हुआ था। फिलहाल सुरक्षबलों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
पाकिस्तानी रेंजरों ने की गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर सांबा में पाकिस्तानी रेंजरों ने कल देर रात रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोलीबारी लगभग 2-2.30 बजे शुरू हुई। काफी गोलीबारी हुई। गोलीबारी 4-5 साल बाद हुई है। घायल जवान का इलाज कर रही डॉक्टर के मुताबिक गोली लगने से घायल हुए 28 वर्षीय बीएसएफ जवान को यहां लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसे देर रात लगभग 1 बजे यहां लाया गया था। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीमें तुरंत यहां पहुंच गईं।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply