HARYANA NEWS: 30 नवंबर से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, सीएम मनोहर लाल दिखाएंगे हरी झंडी
Haryana News: हरियाणा में 30 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होगी। प्रदेश में यात्रा का कार्यक्रम जारी हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू करेंगे। वहीं गुरुग्राम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला होंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत मौजूद रहेंगे।
भिवानी में कृषि मंत्री जेपी दलाल यात्रा की अगुआई करेंगें। सिरसा में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला संकल्प यात्रा में रहेंगे। रेवाड़ी में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल और फतेहाबाद में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली शामिल होंगे। पानीपत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी यात्रा में मौजूद होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पलवल में शामिल होंगे। अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज संकल्प यात्रा में शिरकत करेंगे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कैथल जबकि संदीप सिंह कुरुक्षेत्र में मौजूद होंगे। इसी तरह हिसार में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता और नारनौल में राज्यमंत्री ओपी यादव मौजूद होंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply