HARYANA NEWS: इनेलो की रैली में शामिल होंगे I.N.D.I.A के कई बड़े चेहरे, अभय चौटाला ने किया खुलासा
सिरसा: हरियाणा के सिरसा में इनेलो विधायक अभय चौटाला ने मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा में इस बार बदलाव आएगा। वहीं देश में भी इसबार परिवर्तन हो जाएगा और बीजेपी को हर हाल में सत्ता से बाहर होना पड़ेगा और इस बात की शुरुआत 25 सितंबर को कैथल से होने वाले सम्मान दिवस समारोह से होगी।"
कैथल में होने वाली ताऊ देवी लाल की 110वीं जयंती के उपलक्ष मेंसम्मान दिवस समारोह को लेकर इनेलो ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कोलेकर सिरसा जिला के कार्यकर्ताओ की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंगमें इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ,ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटालाजिला परिषद के प्रधान कर्ण चौटाला सहित इनेलो के जिला सिरसा केकार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर 25 सितंबर की होने वाली रैली केलिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई गई। सम्मान दिवस समारोह में कौनकौन सी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी इस बारे में इनेलो नेता अभय चौटाला नेतमाम जानकारी दी।
25 सितंबर में को होगी महारैली
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को कैथल में होने वालासम्मान दिवस सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिरसा सेतकरीबन 30 हजार लोग समारोह में शिरकत करेंगे उस के मध्यनज़र उन्हें उम्मीदहै कि लाखों की संख्या में लोग रैली में पहुंचेगे।
विपक्ष के कई बड़े नेता होंगे शामिल
रैली में शामिल होनेवाले दिग्गज नेताओं के बारे में उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार, लालूयादव, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल, उदव ठाकरे, फारुख अब्दुल्ला, जयंतचौधरी,हनुमान बेनीवाल, के सी त्यागी, सीताराम येचुरी, सुखबीर बादल आदिसहित कई नेताओं की सम्मान दिवस रैली में पहुंचने को लेकर उन्होंनेकन्फर्म कर दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply