कांग्रेस संगठन को लेकर श्रुति चौधरी ने दिया बड़ा, कहा- अभी तो बना नहीं है
नई दिल्ली: हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस संगठन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का संगठन बनेगा तब देखेंगे, अभी तो बना नहीं है। मोदी सरकार के 11 साल पर ने श्रुति चौधरी ने कहा किहम बहुत भाग्यशाली है। हमारा नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे है, बहुत से ऐतिहासिक फैसले हमारी सरकार ने लिए है। यह सब तभी पॉसिबल है जब मजबूत नेतृत्व हो।
श्रुति चौधरी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस करप्शन की बात मुख्यमंत्री हमेशा कहते है इसी तर्ज पर सिंचाई विभाग ने सख्त एक्शन लेने का काम किया है। 48 रैंडम सैंपलिंग की गई जिसमें से 18 सैंपलिंग खराब पाई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से इस तरह का काम सरकार स्वीकार नहीं करेगी। क्वालिटी का काम होना चाहिए, जब इतना बड़ा फेल्यर नजर आया तो सख्त एक्शन लिया गया। जहां जवाबदेही बन रही है, JE, SDM, XEN और SE समेत करीब 80अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
हिमाचल प्रदेश के साथ हम आगे बढ़ रहे है- श्रुति चौधरी
श्रुति चौधरी ने कहा कि कंक्रीट और पाइप्स के सैंपल लिए गए, जो कॉन्ट्रैक्टर इसमें इन्वॉल्व है उनसे रिकवरी करने का काम भी किया जाएगा। श्रुति चौधरी ने कहा कि फ्लड कंट्रोल के साथ लगातार मीटिंग हो रही है, ताकि मॉनसून में किसी तरह को दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि किसाऊ प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि 18हजार करोड़ का यहप्रोजेक्ट है अगर इसकी शुरुआत होती है तो हमे 709क्यूसिक पानी की बढ़ोतरी होगी। हिमाचल प्रदेश के साथ हम आगे बढ़ रहे है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply