HARYANA NEWS: भूपेन्द्र सिंह हुडा ने SYL को लेकर सरकार पर किया कटाक्ष, कहा- SYL का पानी पर हमारा हक है
Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर जेजेपी बीजेपी पर खेल नीति और SYL मुद्दे को घेरते हुए कटाक्ष किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों के चुनाव तारीख घोषित करने को लेकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का दावा भी किया।
हुड्डा ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएंगी। वहीं तेलगाना में कांग्रेस का मुकाबला है। हरियाणा को लेकर कहा कि लोक सभा में एक भी सीट हम नहीं जीत पाए थे। वहीं विधान सभा में 31सीट आई थी। कई सीट पर हम मात्र 4000हजार वोटो से पीछे रह गए थे। अगर चार हजार वोट आ जाते तो हम प्रदेश में सिंगल बड़ी पार्टी बन जाते। इस बार लोकसभा और विधानसभा में हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल रही है- हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक ले कर आए है। मगर सरकार की गलत खेल नीति के कारण खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल रही है।उन्होंने कहा, हमारी सरकार में को भी खिलाड़ी पदक लाता था उसे ईनाम राशि के साथ साथ नौकरियां भी दी जाती थी।इस सरकार ने एक भी डीएसपी नही लगाया हमारी सरकार में को भी खिलाड़ी पदक लाए उसे एसडीओ लगाया आज बीजेपी मंत्री संदीप सिंह को भी डीएसपी लगाया था। हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार बनती है जो भी खिलाड़ी इस सरकार में मेडल लाए है उन्हे नौकरी दी जाएगी।
SYL के मुद्दे पर हुड्डा ने सरकार को घेरा
हुड्डा ने SYL मामले में अपना पक्ष रखते हुए बीजेपी जेजेपी सरकार को घेरते हुए बोले कि SYL के मामले में सरकार अपना रुख स्पष्ट करें। सरकार को यह नही कहना चाहिए था कि पंजाब सरकार से बातचीत कर समाधान निकालेंगे। SYL का पानी पर हमारा हक है। सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसे लागू करवाए।
पंजाब के SYL मामले में सभी दल एकजुट हो गए है कि SYL का पानी नहीं देंगे। इस पर बोलते हुए कहा सरकार को सबसे पहले सर्व दलों की बैठक बुलानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी दल गत राजनीति से ऊपर उठ कर सरकार हर प्रकार से साथ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply