Haryana News: महिला आरक्षण बिल पर बोले दीपेंद्र हुड्डा, कहा- आज मैंने संशोधन प्रस्ताव दिए हैं।
चंडीगढ़: महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुडडा ने कहा कि राज्य सभा में पेश महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए आज मैंने संशोधन प्रस्ताव दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो उनपर वोटिंग करा सकती है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बिल में इसमें SC-ST के साथ OBC वर्ग की महिलाओं के आरक्षण का भी प्रावधान किया जाए, और जल्द से जल्द जाति आधारित जनगणना कराकर परिसीमन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। सरकार राज्यों के हिसाब से हर प्रदेश में ड्रॉ निकाल कर एक तिहाई सीटों को आरक्षित कर दे, ताकि देश की आधी आबादी को उनका हक मिल सके। हमारी मांग है कि महिला आरक्षण को भविष्य पर टालने की बजाय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
ये कब लागू होगा कहा नहीं जा सकता- दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा में पास हुए महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "इस बिल के मायने तब होते जब ये चुनाव में लागू हो रहा होता। जनगणना और परिसीमन के बाद ये कब लागू होगा कहा नहीं जा सकता।"
राज्यसभा में बिना विरोध के पास हुआ बिल
संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति के साथ पारित हुआ। राज्यसभा में सभी 215 सांसदों ने इस बिल पक्ष में वोट किया। साथ किसी भी सांसद ने महिला आरक्षण बिल विरोध में वोट नहीं किया। वहीं लोकसभा में महिला आरक्षण के विरोध में 2 सांसदों ने विरोध में मतदान किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply