HARYANA NEWS: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हजारों लोगों के साथ किया योग, जनता को दिया खास संदेश
पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में आज 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्य मंत्री संदीप सिंह ने हजारों लोगों के साथ योग किया और इस अवसर पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग के साथ जुड़े।
हरियाणा भरण में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है और हरियाणा के पानीपत में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योग किया। वहीं पंचकूला के परेड ग्राउंड में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया पंचकूला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के साथ-साथ आइटीबीपी और पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में उप मुख्यमंत्री द्वारा योग किया गया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति से योग जोड़ता है उन्होंने कहा कि नॉर्थ पोल से लेकर साउथ पोल तक योग का प्रचलन पिछले 9सालों में बड़ा है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में दिखाता है कि भारत की संस्कृति कितनी इतिहास की कि वह अमीर है उन्होंने कहा कि योग मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए योग करना चाहिए और सभी को पढ़ लेना चाहिए कि युवक को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दुनिया के अलग अलग कोनो में योग कितना महत्वपूर्ण है। इस पर हम सेलिब्रेशन देखते हैं। सियाचिन जैसी जगह पर लोग योग दिवस मनाने का कार्य करते है। योग का महत्व तंदरुस्त जीवन में मानसिक संतुलन कैसे रखा जाए। महाऋषि पतंजलि ने शुरूआत की ओर हमारे गुरुओं ने इसे प्रचारित किया। दुनिया भर के लगभग 177 देश है। जो 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का कार्य करते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply