TESLA IN INDIA: APPLE…GOOGLE के बाद अब TESLA की भारत में होगी एंट्री, ELON MUSK ने कहा- टेस्ला भारत पहुंचेगी
Pm modi: भारत पिछले कुछ सालों में वैश्विक विनिर्माण के नए केंद्र (Global Manufacturing Hub) के रूप में उभर रहा है। जिसके तहत कई दिग्गज अमेरिकी कंपनियां चीन के बजाय भारत में अपना मैन्यूफैक्चरिंग बेस बनाने पर ध्यान दे रही हैं। वहीं एप्पल औप गूगल के बाद अब एक और कपंनी भारत के साथ जुड़ने वाली है। दरअसल पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से मुलाकात की। जहां मस्क ने पीएम को टेस्ला कंपनी को लेकर भरोसा जताया है।
टेस्ला की भारत में होगी एंट्री
पीएम मोदी ने अमेरिकी यात्रा के दौर एलन मस्क से मुलाकात की और बैठक करने के बाद भारत में टेस्ला के निवेश की योजनाओं के बारे में टिप्पणी की। उनसे जब संवाददाताओं ने भारत में टेस्ला की निवेश योजना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि टेस्ला भारत पहुंचेगी, और यह मानवीय तौर पर जल्द से जल्द संभव समय में होगा। इसके साथ ही मस्क ने यह भी बताया कि वह अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं।
मस्क ने कहा, मैं प्रधानमंत्री को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम जल्द ही कुछ ऐलान करने में सक्षम होंगे, जिसमें बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, बैटरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत सस्टेनेबल एनर्जी के मामले में भारत के पास ठोस संभावनाएं हैं। मस्क ने स्टारलिंक (Starlink) की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को भी भारत में जल्द शुरू करने की उम्मीद जाहिर की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply