Haryana Crime : पत्नी की हत्या के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, जानकर हो जाएंगे हैरान
महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की एक खौफनाक साजिश रची और उसने इस साजिश में अपने गांव के एक ट्रक ड्राइवर को भी शामिल कर लिया। योजना के अनुसार वह 8अगस्त को पत्नी व बेटी को लेकर खालड़ा बालाजी धाम गया।
जानकारी के मुताबिक, पत्नी और बेटी स्कूटी पर चल रही थी और वह खुद बाइक पर था। जब वह गांव पाली के पास पहुंचे तो योजना के अनुसार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। पति ने पुलिस में अज्ञात वाहन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी परंतु सच्चाई ज्यादा दिन तक छुप नहीं सकी और मृतका के बेटे ने अपने ही पिता पर साजिश रच कर हत्या कराने का शक जाहिर कर दिया।
पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
पुलिस ने जब मृतका के पति अजय से कड़ाई से पूछताछ की तो है। पूछताछ के सामने वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और टूट गया। उसने स्वीकार किया कि वह घरेलू कलह से परेशान था और उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी जिसमें उसी के गांव का ट्रक ड्राइवर शामिल था। पुलिस ने आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर बिट्टू वासी आदलपुर को भी धर दबोचा है जिसमें उसने कहा है कि वह पैसे के लालच में आकर अजय की साजिश में शामिल हुआ।
4 दिन की रिमांड पर ट्रक ड्राइवर
पुलिस को पूछताछ में पता लगा है कि पहले एक लाख 80 हजार रुपए उसे मिल चुके और वारदात के बाद 3 लाख रुपए देने की बात हुई थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply