HARYANA NEWS : कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कसा तंज
चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा पर जमकर निशाना साधा है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुए थे,जब तक कांग्रेस के साथ भुपिंदर हुड्डा का नाम हैं तब तक कांग्रेस कभी आगे नहीं बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 90 के 90 सीट जीतने को लेकर कुलदीप बिश्नोई का बड़ा बयान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस कभी भी तरक्की नहीं कर सकती है और ना ही हरियाणा में कांग्रेस में गुटबाजी खत्म हो सकती है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाना तो दूर खुद को संभालने में भी सफल नहीं है।
UCC को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर राजनीति भी करती है।यूसीसी से लोगों को फायदा होगा। एक राष्ट्र एक कानून बनने से जनता को लाभ होगा। 2024 में चुनावों की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़ी रैलियां होंगी। हरियाणा में भी और राजस्थान में भी और इन बड़ी रैलियों में गृह मंत्री अमित शाह जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
वहीं भव्य बिश्नोई को हरियाणा कैबिनेट में जगह देने पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अगर भव्य को हरियाणा कैबिनेट में जगह मिलती है तो बहुत अच्छी बात है, भव्य युवा चेहरा है, अगर भव्य विश्नोई को कैबिनेट में जगह मिलती है तो यह पहली बार होगा कि कोई विश्नोई समाज से मंत्री बनेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply