HARYANA NEWS: करनाल जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, चोरी के 22 मामलों में था दोषी
HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल जिला जेल में बंद एक कैदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पजामे के नाड़े से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतार कर करनाल के मॉर्च्यूरी हाउस भिजवाया गया है।
परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को जेल कर्मियों ने बैरक में एक कैदी का शव फंदे से लटका हुआ देखा। तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम की निगरानी में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया गया। जेल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मई 2022 से करनाल जेल बंद था मृतक
मृतक की पहचान पंजाब के संगरूर जिले 25 वर्षीय गुरध्यान पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पहले कैथल जिला जेल में बंद था, जहां से उसे करनाल जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। सूत्रों के अनुसार, गुरध्यान पहली बार 20 मई 2022 को करनाल जेल में आया था। इसके बाद हाल ही में बीती 2 दिसंबर को उसे दोबारा करनाल जेल लाया गया था और तभी से वह यहीं बंद था।
22 चोरी के मामलों में था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गुरध्यान के खिलाफ कैथल जिले में चोरी से जुड़े करीब 22 मामले दर्ज थे। इनमें अधिकतर मामले ट्रांसफॉर्मर चोरी और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत दर्ज थे। इन सभी मामलों में वह दोषी करार दिया जा चुका था। सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में वह सजा पहले ही काट चुका था, जबकि कुछ मामलों में कोर्ट द्वारा उसे दोषी ठहराया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply