Haryana News: हत्या के केस में 16 साल से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड अपराधी हुआ गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Haryana News: हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने 16 साल बाद मर्डर केस में फरार चल रहे मोस्ट वांटेड 10,000 के इनामी आरोपी राम रखा को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, आरोपी ने साल 2009 में साहा में एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद से ये फरार चल रहा था जिसको अब CIA 2 ने गिरफ्तार कर लिया है।
अंबाला पुलिस ने 16 साल बाद थाना साहा में दर्ज मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है, दरअसल साल 2009 में थाना साहा में एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें फैक्ट्री में काम कर रहे एक लेबर की हत्या कर दी गई थी और अब 16 साल बाद ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अंबाला की CIA 2 ने आरोपी राम रखा को गिरफ्तार किया है जो सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला था आरोपी पर पुलिस ने 10,000 का इनाम भी घोषित किया था।
16 साल पहले दर्ज हुआ मामला
जानकारी देते हुए डीएसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि थाना साहा में 16 साल पहले दर्ज है मर्डर केस में मोस्ट वांटेड 10000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने बताया कि मृतक उसकी भाभी पर बुरी नजर रखता था इस लिए उसने मृतक को मौत के घाट उतार दिया,इस मर्डर में आरोपी राम रखा का भाई भी शामिल था लेकिन साल 2009 में ही उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद से आरोपी राम रखा फरार चल रहा था। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply