पहले बनाया शारीरिक संबंध फिर की हत्या, खौफनाक वारदात की कहानी सुन चक्कर खा जाएंगे आप!
Crime News: पंजाब के लुधियाना में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बॉयफ्रेंड ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन मामले में जो खुलासे हुए हैं, वह चौंकाने वाले हैं।
पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि महिला का कत्ल उसके बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने किया था। दोनों होटल में समय बिताने आए थे। रूम में ही महिला ने अमित पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों में लड़ाई होने लगी तो महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इससे गुस्साए पीड़ित ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी।
अर्धनग्न हालत में मिली महिला
दरअसल, 13 दिसंबर की शाम महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। वहीं, नाक से खून भी निकल रहा था, जो पूरे चेहरे पर लगा हुआ था। इस केस में पुलिस ने देर रात गांव मेहरबान इलाके में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में रात 12.30 बजे तक पुलिस की छापेमारी चलती रही। पुलिस को रिपोर्ट मिली थी कि हत्या करने वाला युवक गांव मेहरबान इलाके में छिपा हुआ है। देर रात तक पुलिस सेफ सिटी कैमरों को चेक करती रही और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले बनाया शारीरिक संबंध
बाहर जाते समय होटल के मैनेजर ने उनसे पूछा तो उसने कहा कि वह खाना लेने जा रहा है। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो होटल के मैनेजर ने रूम में जाकर देखा तो महिला की लाश खून से लथपथ मिली। बताया जा रहा है कि रेखा पहले से शादी शुदा थी लेकिन पति से अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। अमित और रेखा में काफी समय से दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे से मिलते रहती थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply