सांप के जहर से हत्या की साजिश, पति निकला मास्टरमाइंड; ऐसे खुला 3 साल बाद पत्नी की मौत का राज
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक चौंकाने वाली हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने करीब तीन साल पुरानी एक महिला की मौत को हादसे मानने की बजाय सुनियोजित हत्या करार देते हुए उसके पति रूपेश अंबेकर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति ने घरेलू कलह से तंग आकर दोस्तों की मदद से जहरीला सांप मंगवाया और घर में ही पत्नी को डसवाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह मामला 10जुलाई 2022का है, जब महिला की मौत को सांप के काटने से हुई हादसा समझा गया था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पीड़िता नीरजा रूपेश अंबेकर की मौत बदलापुर ईस्ट की उज्वलदीप सोसाइटी में उनके घर पर हुई थी। पीड़िता की मौत साप डसने से हुई, इसलिए इसे सामान्य मौत बताया गया और एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस की लंबी जांच में ये सामान्य घटना नहीं थी। गवाहों के बयानों में विरोधाभास, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और तकनीकी सबूतों ने संदेह पैदा किया। जांच से पता चला कि रूपेश और नीरजा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो हत्या की मुख्य वजह बना।
आरोपियों ने एक स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर चेतन विजय दूधन (36) को शामिल किया, जिसने जहरीला सांप उपलब्ध कराया। रूपेश और उसके अन्य साथियों ने मिलकर सांप को घर में छोड़ा और नीरजा को डसवाया और सबको लगा कि यब सामान्य घटना है, इसलिए किसी को कोई शक भी नहीं हुआ।
लिस की जांच और गिरफ्तारी
दूसरी तरफ, बदलापुर पुलिस ने नए गवाहों के बयानों और तकनीकी जांच के आधार पर मामला फिर खोला। सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को हत्या का केस दर्ज किया गया और तुरंत कार्रवाई करते हुए रूपेश अंबेकर, चेतन दूधन और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान, सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। फिलहाल, आगे की जांच और पूछताछ जारी है, जिसमें मामले से जुड़े खुलासे होने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply