क्लब अग्निकांड में गिरफ्तार अजय गुप्ता का सनसनीखेज खुलासा, लूथरा ब्रदर्स की काली सच्चाई आई सामने!
Goa Club CO-Owner Ajay Gupta Arrested: गोवा नाइट कल्ब अग्निकांड में आरोपी अजय गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके गिरफ्तार लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। हिरासत में लिए जाने के बाद अजय गुप्ता ने लूथरा ब्रदर्स पर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने अपना पक्ष रखा है। इसी बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए सौरभ लूथरा ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर आज सुनवाई होगी।
क्लब के को-ओनर अजय गुप्ता ने कहा कि मैं बस एक साझेदार हूं। मुझे कुछ नहीं पता। अजय गुप्ता ने कहा मैं लूथरा ब्रदर्स का सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर हूं। मुझे कोई जानकारी नहीं है। स्लीपिंग पार्टनर वह होता है, जो किसी बिजनेस में केवल पैसे लगाता है लेकिन, उसकी रोजमर्रा के काम में कोई भूमिका नही होती।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
गोवा पुलिस ने अजय गुप्ता को दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। वह कमर का दर्द बताकर लाजपत नगर के एक अस्पताल में भर्ती हो गया था। वहां से इसे हिरासत में लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच के दफ्तर ले जाया गया। एब गोवा पुलिस इसे कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे गोवा ले जाया जाएगा।
कौन है अजय गुप्ता?
बता दें कि अजय गुप्ता दिल्ली का रहने वाला है। वह लूथरा ब्रदर्स का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। अजय गुप्ता नॉर्थ दिल्ली के मशहूर बिल्डर अमित गुप्ता का भाई बताया जा रहा है। अमित गुप्ता का अगस्त 2022 में हत्या कर दी गई थी। बुराड़ी में गोली मारकर की गई इस हत्या की जिम्मेदारी जीतेन्द्र गोगी गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर ने ली थी।
बिना लाइसेंस के चल रहा था क्लब
क्लब के मालिक सौरभ लूथरा समेत मैनजमेंट टीम पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि नाइट क्लब को बिना परमिशन और बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। स्थानीय सरपंच रोशन रेडकर ने आरोप लगाया कि कंस्ट्रंक्शन लाइसेंस लिए बिना क्लब बनाया गया था। उन्होंने कहा कि नाइट कल्ब लूथरा चलाता था। उसके और जमीन मालिक के बीच झगड़ा हुआ था। उसका बिजनेस पार्टनर्स के साथ भी झगड़ा चल रहा था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply