HARYANA NEWS: सीएम मनोहर लाल ने तीर्थ योजना की शुरूआत, ‘भगवान राम ने मर्यादा निभाई है’
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन्म दिवस के मौके पर बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की शुरुआतकी। पहले जत्थे में अयोध्या, राम मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएंगे जाएंगे। इस दौरान सीएम में कहा कि आज 69 वर्ष पूरे करने के बाद 70वां वर्ष शुरू हो गया है।
सीएम ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग मेरे आवास पर आशीर्वाद देने आए, इसके साथ संत जन भी आज आये थे उन्होंने भी आशीर्वाद दिया। संतों के सामने दो बातें रखी एक जल ही जीवन है इसपर बात की है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व योग में भी अनेक संत जनो ने सहयोग दिया है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए अभियान चलाना चहिए दूसरा विषय था। संतो ने इसपर ऑफर दिया है कि सरकार की योजनाओं में भागीदारी कर सकते है। 4 योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी के पास रजिस्ट्रेशन का पैसा आता है उनके पास 9 करोड़ आया था।
उन्होंने कहा कि सीएसआर में पैसा लगाना चाहते है। वेलफेयर कौंसिल ऑफ चाइल्ड के लिए 2 करोड़ दिया। एचकेआरएन में बटन दबाकर 896 नए युवाओ को रोजगार दिया। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अब एक योजना बनाई गई कि पौने 3 करोड़ लोगों को हर दिन 1 लाख लोगों को उनके जन्मदिन का मैसेज जाएगा। चौथी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की शुरू की है।
सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की शुरूवात की है। जब तीर्थ पर जाते है तो देश भर के लोग मिलते है एकता का संदेश जाता है। सीएम ने कहा भगवान राम ने मर्यादा निभाई है। श्री राम ने पिता , भाई , पति व पुत्र समेत सभी मर्यादाओं को निभाया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply