8 साल में 13 लाख शिकायतें सीएम विंडो पर आई है इसमें से 10 लाख शिकायतों पर काम हो चुका है- सीएम मनोहर लाल
Haryana cm manohar lal: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज हिसार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एलिकॉप्टर से एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद अर्बन स्टेट द्वितीय में स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह की यादगार में बनाए गए मार्ग का उद्घाटन किया। बता दें कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 8साल में 13लाख शिकायतें सीएम विंडो पर आई है। इसमें से 1000000शिकायतों पर काम भी हुआ है परंतु अब यह नहीं कह सकते कि इसे कितने संतुष्ट हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आजकल नया सिस्टम परिवार पहचान पत्र शुरू किया गया है उसमें भी कुछ गलतियां है 5स्थान आपके लिए बैठने के लिए तय किए गए थे उस पर नाबरिंग दी गई है जो आज आए हैं उन्हें भी समय दिया गया जाएगा अभी समय नहीं बचा तो उनकी शिकायत की जाएगी और उनका समाधान किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि 428में से 75शिकायतें पुलिस की है इन सभी शिकायतें एडीजीपी और एसपी सुनेंगे पंचायत विभाग के खिलाफ 51एमसी के खिलाफ 40शिकायतें आई है इन सभी को अलग-अलग पंडाल में अधिकारी सुनेंगे सीएम के समक्ष एक मनोनीत पार्षद राजपाल मांडू ने कहा कि आपको यहां पर शिकायतें सुनी चाहिए अधिकारी सुनवाई नहीं करते तब सीएम ने कहा कि सुनेंगे मैं अब किसी की शिकायत नहीं सुन सकता इसलिए आप वहां पर जाएं
साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में जनता दरबार लगा हुआ है यह सीएम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। सीएम ने नारनौल के एक शिकायतकर्ता जसवीर की शिकायत पर पटवारी राम अवतार शर्मा का इंक्रिमेट रोकने के आदेश जारी किए हैं जसवीर ने शिकायत दी थी कि पटवारी फर्द की नकल के पैसे मांग रहे हैं साथ ही बताया कि पटवारी पहले ही सस्पेंड है सीएम ने कहा कि उसका इंक्रीमेंट रोक दिया जाए अभी डबल सस्पेंड हो सकता है तो उस पर भी विचार किया जाए साथ ही सीएम ने कहा कि सभी तहसील के बाहर फरद की लिस्ट बनाई जाए
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply