Delhi Crime: 18 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
crime : राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटनी सामने आई है। बता दें कि यहां संगम विहार में एक 18 साल के लड़के पर 7-8 लड़कों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने लड़के पर जब तक चाकू से वार करते रहे जब तक वह मौत की नींद नहीं सो गया। जिसके बार घटना से फरार हो गए। लेकिन ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
18 साल के लड़के को उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के संगम विहार में एक 18 साल के लड़कों की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस हत्या में 7-8 युवक शामिल है। वहीं पुलिस की जांच में जब सीसीटीवी खंगाले तो साफतौर पर देखा जा रहा है कि एक युवक को 7-8 लड़के एक साथ पीड़ित पर चाकुओं से लगातार वार कर रहे है। हालांकि गली में कई लोग वहां से गुजर रहे थे। लेकिन, किसी ने भी मदद करने की कोशिश नहीं की। वहीं सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटनी से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply