Haryana news: कांग्रेस पर अनिल विज ने किया पलटवार, नूंह हिंसा को लेकर कही बड़ी बात
अंबाला: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच यदा कदा होने वाली खटपट किसी से छूपी नहीं है। एक बार फिर विज और मुख्यमंत्री के बीच नूंह मामले को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है। विज गृह मंत्री हैं लिहाजा कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी विज की है, नूंह में कानून व्यवस्था पर विज ने दो टूक जवाब दे डाला।
विज ने कहा कि नूंह मामले में जो भी पूछना है वह मुख्यमंत्री बताएंगे। उन्हीं के पास सारी सूचनाएं हैं। मैंने जो कुछ कहना था मैं कह चुका हूं। विज का इस तरह का जवाब साफ इशारा कर रहा है कि सीआईडी विभाग मुख्यमंत्री के पास है अधिकारी सारी जानकारी सीधा मुख्यमंत्री को दे रहे हैं, लिहाजा जो पूछना है मुख्यमंत्री से पूछो।
कांग्रेसी नेता उदित राज का एक बयान सामने आया ही जिसमें उन्होंने कहा है कि मणिपुर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा में ये हिंसा की गई है। इस पर विज ने कहा कि ये जो राजनितिक विश्लेषक है और तथाकथित बुद्धिवादी है। वे बेमतलब के मतलब निकालने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने माना कि नूंह मे हिंसा हुई है उस पर सरकार कार्रवाई कर रही है।
प्रधानमंत्री पर कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी द्वारा की गई टिपण्णी पर विज ने कहा कि हिंदुस्तान की प्रजातंत्र प्रणाली उच्चतम शिखर पर है प्रधानमंत्री कहां कर रहे है क्या एक भी सरकार को भंग किया, क्या 356कही लगाई जबकि कांग्रेस ने कई बार सरकार हटाई।
वहीं ओवैसी द्वारा दिए बयान कि आतंकवादी हमारे सैनिको को मार रहे है और फिर भी हम पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप खेलते है। इस पर विज ने कहा कि ओवैसी तो नफ़रत फैलाने की फैक्ट्री बन गया है। कही भी कोई अच्छा हो रहा हो तो उनको अच्छा नहीं लगता।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply