Haryana News: भाजपा सरकार लगातार जनता के विकास के कार्य कर रही है- कंवरपाल गुर्जर
यमुनानगर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना श्रृंखला के अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का आज वर्चुअल शिलान्यास किया। हरियाणा के भी 10 स्टेशन इसमें शामिल है और आज यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के लिए भी खास दिन रहा क्योंकि जिन स्टेशनों का पुनर्वाविकास किया जाएगा।
उसमें यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन भी शामिल है। आज इस कार्यक्रम में हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सैनी, यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, यमुना नगर मेयर मदन चौहान के साथ अन्य कई भाजपा के नेता उपस्थित रहे ।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का वर्चुअल शिलान्यास किया है। इस मौके पर हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज एक साथ 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया है।
यमुनानगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प लगभग 25 करोड की लागत से होगा और जल्द ही सभी सुख सुविधाओं से लैस और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं के साथ यह स्टेशन लोगों को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता के विकास के कार्य कर रही है। क्योंकि देश में जिस गति से विकास कार्य चल रहे हैं इतने काम पूर्व की सरकारों में कभी नहीं हुए हैं और आज हरियाणा के 10 स्टेशनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई इस सौगात के लिए उन्होंने आभार भी व्यक्त किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply