हरियाणा में अब नहीं चलेगी हवा बाजी! अगर नहीं मानी पुलिस की बात तो देने पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना
HARYANA NEWS:हरियाणा के अंबाला में बुलेट के पटाखे बजाकर हवा बाजी करने वाले युवाओं की अब अंबाला में खैर नहीं होगी।हरियाणा पुलिस की दबंग महिला SHOने कहा कि अपने एरिया में नहीं चलने दूंगी यह हवा बाजी। साथ ही महिला SHO ने मां-बाप से अपील भी कि बच्चों को हेवी व्हीकल ना दें।
अंबाला में इन दोनों युवा बुलेट के पटाखे बजा बजाकर हवा बाजी करते हैं, जिसकी वजह से एक तो लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो दूसरी तरफ कई बार हादसे भी हो जाते हैं, वही डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर आज अंबाला शहर सेक्टर 9थाना की दबंग SHO सुनीता ढाका खुद सड़कों पर उतर गई और ऐसी हवा बाजी करने वाले युवाओं के चालान काटे। इस दौरान किसी का 10000तो किसी का ₹15000का चालान कटा, जिससे एक तो उन युवाओं को सबक मिलेगा और दूसरा उन्हें जो ऐसी हरकतें करने की कोशिश करते हैं।
परिजनों से पुलिस की अपील
महिला SHO सुनीता ढाका ने बुलेट से पटाखे बचाने वाले बच्चों के परिजनों से अपील की है कि अपने बच्चों को भारी वाहन ना दें, आजकल बच्चों के लिए बहुत सी सहूलियत है उसका इस्तेमाल किया जाए और अगर चालान कट जाता है तो फिर आकर पुलिस से इसके लिए माफी ना मांगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply