‘बहुत देर करदी हुजूर आते-आते पानी तो...’ अनिल विज ने राहुल गांधी पर कसा तंज

HARYANA NEWS: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बहुत देर करदी हुजूर आते-आते पानी तो उतर भी गया। जब लोग डूब रहे थे, तब राहत भरा हाथ किसी के तरफ़ नहीं बढ़ाया गया। इसको एक राजनीति कार्रवाई कहा जाता है कि हां मैं भी गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस देश की जितनी प्रजातांत्रिक संस्था है उस पर भरोसा नहीं है।
अनिल विज ने कहा कि कहीं ED या CBI जाती है या कोर्ट का फैसला आता है उस पर भी आप बोलते हो।चुनाव आयोग की गलतियां हो सकती है। उसके लिए समय दिया हुआ है कि आप दुरुस्त कर सकते हो लेकिन तकलीफ़ तो वोट न मिलने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को बुलाया था हर ज़िले में देनदारी का पता लगाया था अमाउंट बहुत बड़ा है। रिकवरी का टारगेट दिया गया हैं। अधिकारियों को जल्द मीटिंग बुलाने का कहा गया और देखेंगे कितनी रिकवरी हुई है। जिसने रिकवरी नहीं की होगी जो निकम्मना अधिकारी होगा। उसका देखेंगे क्या करना है।
अनिल विज का सुप्रीम कोर्ट ने किया धन्यवाद
अनिल विज ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। उसके फैसले को सबको मानना चाहिए। जो संपत्ति है जिनकी रजिस्ट्रेशन हो रही है। एक पोर्टल में माध्यम से यह सब जाएगा, तो बहुत बड़ी समस्या का हल हो जाएगी। सारा डेटा ऑनलाइन हो जाएगा। काम आसान हो जाएगा। सेवा का पखवाड़ा में अंबाला में चार मंडल है सभी को रक्त दान शिविर लगाने के किए कहा है। सभी मंडल में फुल बॉडी चेकअप के लिए कैम्प लगाने के लिए कहा है अगर कोई बीमारी डिटेक्ट होयमती है तो फ्री इलाज करवायेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply