नए साल की पहली सुबह करें ये शुभ काम, पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि और मिलेगा लाभ
Things To Do On New Year 2026:नया साल 2026 बेहद खास संयोगों के साथ शुरू हो रहा है। गुरुवार 01 जनवरी 2026 को गुरु प्रदोष व्रत के साथ-साथ कई दुर्लभ शुभ योग बन रहे हैं, जैसे रोहिणी नक्षत्र, रवि योग, शुक्ल योग, शुभ योग और धनु राशि में चार ग्रहों का चतुर्ग्रही योग। पौष मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि होने से यह दिन भगवान शिव, विष्णु और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नए साल का पहला दिन जैसा बिताया जाता है, पूरे साल का प्रभाव उसी से बनता है। ऐसे में इस दिन सकारात्मक ऊर्जा, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों से शुरुआत करने से धन, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली साल भर बनी रहती है। तो चलिए जानते है 01 जनवरी 2026 को कौन-से शुभ कार्य करने चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान-पूजा करें
- नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे शुभ माना जाता है। उठते ही भगवान को याद कर अपने अच्छे भविष्य और आचरण की कामना करें।
- इसके बाद स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें। घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाएं और तुलसी की पूजा करें।
- भगवान गणेश, लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करें। "ॐ गं गणपतये नमः" या "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
गुरु प्रदोष का व्रत रखें
- हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह साल का पहला प्रदोष व्रत है। सूर्यास्त के बाद (प्रदोष काल) भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, जलाभिषेक करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और गुरु ग्रह मजबूत होता है।
- इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन या फल का दान दें। यह कार्य लक्ष्मी जी को प्रसन्न करता है और पूरे साल धन संबंधी समस्याएं दूर रहती है।
- इस दिन नए कार्यों की शुरुआत करना भी शुभ माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और अमृत काल मुहूर्त नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ है।
इन बातों का रखें ध्यान
- राहुकाल में कोई नया कार्य न शुरू करें।
- काले कपड़े, झगड़े या नकारात्मक बातें न करें।
- सूर्यास्त के बाद अनावश्यक खर्च या उधार से बचें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply