HARYANA CRIME: झज्जर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े की गई फायरिंग; 1 मौत
झज्जर: हरियाणा के झज्जर के गांव बेरी में गैगवार की वारदात सामने आई है। जिसमें बेरी के दुजाना मोड पर ब्रेजा कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने बलेनो कार में सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें बलेनो कार में सवार एक युवक की मौत हुई है। कार में सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए है।
घटना में एक युवक की मौत
वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक अनीश के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वहीं घटना की सूचना जैसे ही झज्जर के एसपी डॉ अर्पित जैन को मिली तो सूचना मिलते ही एसपी अर्पित जैन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया वहीं एसपी झज्जर डॉ अर्पित जैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दूसरे ग्रुप के लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
बलेनो कार में सवार युवक झज्जर कोर्ट में पेशी पर आए हुए थे और पीसी के बाद झज्जर से बेरी गए और बेरी से शायद रोहतक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ है। इस मामले में पुलिस की सात अलग-अलग टीम में बनाई गई है और मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है और कुछ संदिग्ध लोग गैंग से भी जुड़े हुए है। जिनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मैं खुद मामले को देख रहा हूं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply