2024 चुनाव को लेकर अजय चौटाला ने की कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग, ‘ इस बार दुष्यंत चौटाला होंगे हरियाणा के सीएम’
HARYANA: जजपा सुप्रीमो और जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने आज एलनाबाद में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में भाग लिया। इस मीटिंग में हरियाणा सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। साथ ही मीटिंग में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभा का मंच संचालन जननायक चौधरी देवी लाल के नौंवे रत्न माने जाने वाले भागी राम के पुत्र एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने किया।
चुनाव को लेकर अजय सिंह ने की मीटिंग
मीटिंग में पहुंचे जजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने सत्ता में रहकर न केवल सिरसा जिला का बल्कि समस्त हरियाणा के विकास करने का काम किया है लेकिन वह अनेक चुनावी वायदों को पूरा नहीं कर पाए है। इसका सबसे बड़ा कारण है दुष्यंत के नाम के आगे उप लगा होना। इसलिए वह सभी मिलकर 2024में इस उप लगे नाम को दूर करने का काम करेंगे। जिससे जजपा द्वारा किए वायदे निश्चित तौर पर पूरे किए जाएंगे।
2024 में दुष्यंत चौटाला ही बनेगा सीएम- अजय चौटाला
उन्होंने कहा कि अगला मुख्मयंत्री दुष्यंत चौटाला ही होंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में आम आदमी पार्टी को एक बीमारी का नाम दिया और उस बीमारी से बच कर रहने के लिए लोगो को सजग किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी नाम की पार्टी की एक बीमारी भी लोगो को बरगलाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि वह पार्टी हम सब के लिए बीमारी इस लिए है कि दिल्ली प्रदेश में वह एक छोटी सी फेक्टरी में पानी के नाम से 35लाख रुपए वसूल करती है तो ऐसे में जब वह हमारे क्षेत्र में जहाँ हम पांच से दस लाख रुपए में अपना मकान बना जीवन बसर कर लेते है तो ऐसे में 35लाख रुपए पानी के लिए कैसे भर पाएँगे।
2019 में ही जनता ने सिद्ध कर दिया था कि वह किस के साथ है- अजय सिंह चौटाला
वहीं अजय सिंह चौटाला ने भी सभा को संबोधित किया और आने वाले समय मे संगठन की मजबूती के लिए लोगो से आह्वाहन किया। अजय सिंह चौटाला ने बताया कि वर्ष 2019के चुनाव में जनता ने ही सिद्ध कर दिया है कि इनेलो ने हरियाणा में कितनी सीटों पर जीत हासिल की है। जजपा ने कितनी सीटों पर जीत हासिल की है और मतदान प्रतिशत कौन सी पार्टी का अधिक रहा है। यह उन्हें बताने की जरूरत नही है कि वह और उनकी पार्टी जजपा जननायक चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण कर रहे है ।
विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन की बात के जवाब देते हुए कहा इस बात का फैंसला दुष्यंत व भाजपा हाईकमान दोनों ने करना है। आज के इस कार्यक्रम में जजपा जिला अध्यक्ष सिरसा अशोक वर्मा सर्वजीत सिंह मसीतां हरी सिंह भारी, युवा जिला अध्यक्ष रणदीप सिंह मटदादु, जिलाध्यक्ष अंजनी लड्ढा, एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार, शगन जीत गिल, अनेत सिंह पंवार, ओम प्रकाश भांभू राजवीर रोड, महिला जिला अध्यक्ष शारदा सिहाग आदि सहित सेंकडो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply