HARYANA CRIME: एक बार फिर पति की दरिंदगी का शिकार हुई महिला, पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
Haryana crime: हरियाणा में क्राइम के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। बता दें कि बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी है। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आकर छानबीन की और पति समेत तीन लोगों को शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही आगे की जांच भी शुरू कर दी है।
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक पति द्वारा अपनी कथित हत्या के आरोप लगे जिसमें कहा जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी उनके बाद गला घोंटकर जान से मार डाला। इस मामले में मृतका बबीता के भाई बनी सिंह का कहना है कि उसकी बहन की हत्या साजिश के तहत की गई है क्योंकि अभी डेढ़ महीने पहले ही उसकी बहन बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी में अपनी ननद नीलम और नंदोई महावीर के पास रहने के लिए आई थी।
मृतका के भाई ने लगाए ये आरोप
भाई के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन की शादी 2009में होशियार के साथ की थी।तभी से होशियार उसकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। अब उनके पास उनकी बहन के नंदोई होशियार ने फोन कर यह जानकारी दी कि उनकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है,लेकिन कुछ देर बाद उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी बहन की मौत हो चुकी है।
पुलिस ने इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर मृतका के पति, उसकी बहन और नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply