जहां हुए थे पति शहीद, वहां मिली लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को पहली तैनाती
Indian Army : गलवान में भारत और चीनी सैनिकों के बीच वर्ष 2020 में हुई हिंसक झड़प में बिहार रेजीमेंट के नायक दीपक सिंह शहीद हो गए थे। अब वर्ष 2023 में शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह सेना में शामिल हो गई हैं और वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना में कमीशन हुई हैं। रेखा सिंह को पहली तैनाती पूर्वी लद्दाख में LAC पर दी गई है। जानकारी के अनुसार, रेखा सिंह को पहली तैनाती उसी जगह मिली है जहां उनके पति नायक दीपक सिंह शहीद हुए थे।
वर्ष 2020 में हुए थे शहीद
बता दें कि, रेखा सिंह ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से एक साल की ट्रेनिंग पूरी की है जिसके बाद तीखा सिंह को बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल किया गया है। बता दें कि लेफ्टिनेंट रेखा सिंह के पति नायक दीपक सिंह बिहार रेजीमेंट की 16वीं बटालियन में तैनात थे और वर्ष 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए थे नायक दीपक सिंह को देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए मरणोपरांत 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
शादी के आठ महीने बाद ही शहीद हो गए थे दीपक सिंह
भारतीय सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महिला कैडेट रेखा सिंह, दिवंगत नायक दीपक सिंह की पत्नी, भारतीय सेना में कमीशन हुई हैं। उन्होंने चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। दीपक सिंह साल 2012 में सेना में शामिल हुए थे और बिहार रेजीमेंट में बतौर नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जनवरी 2020 में उनकी पोस्टिंग लद्दाख में हुई थी लेकिन करीब पांच महीने बाद ही चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में नायक दीपक सिंह शहीद हो गए थे। शहीद होने से आठ महीने पहले ही उनकी शादी रेखा सिंह से हुई थी। अब रेखा सिंह ने सेना में शामिल होकर एक नई मिसाल पेश की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply