Khatron Ke Khiladi 13: शीजान खान को मिला बड़ा ब्रेक, जल्द इस शो में आएंगे नजर
Sheezan Khan : तुनिषा सुसाइड केस से चर्चा में आए शीजान खान एक बार फिर चर्चा का विषय का विषय बन गए हैं। दरअसल, रिपोर्टस के मुताबित अली बाबा: दास्तान ए काबुल में मुख्य भूमिका में रहे शीजान एम खान रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टंट करते दिखाई देंगे।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में हिस्सा ले रहे सभी सेलेब्स मई के दूसरे सप्ताह में रोहित शेट्टी के साथ अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगे। इस शो के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। अब इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। बताते चलें, अली बाबा: दास्तान ए काबुल के सेट पर शीजन खान की एक्स-गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा का दिसंबर 2022 में निधन हुआ था। अदाकारा ने अली बाबा: दास्तान ए काबुल के सेट पर वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। शीजान एम खान को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तुरंत गिरफ्तार किया था। उन्होंने करीब दो महीने जेल में बिताए। इस ट्रामा से निकलने के शीजान खान इस समय ब्रेक पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शीजान ने ट्रेवल परमिट के लिए अप्लाई भी किया है। उन्हें भारत से बाहर जाने के लिए इसकी जरुरत पड़ेगी।
शीजान खान के अलावा 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनने के लिए शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, शरद मल्होत्रा, जिज्ञासा सिंह, अरिजीत तनेजा, अंजलि आनंद और शरद मल्होत्रा का नाम भी सामने आया है। इस शो में शीजान खान के फैन उन्हें देखना चाहते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply