सरकार कर रही छात्राओँ का भविष्य सुरक्षित, CBSE की इस स्कॉलरशिप से नहीं रुकेगी पढ़ाई
CBSESingle Girl Child Scholarship 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए स्कॉलरशिप स्कीम शुरू हो चुकी है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें, इस स्कीम का लाभ पाने के लिए हर साल आवेदन करना होता है। इसके लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाकर सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 का रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
इसके अलावा सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 (रिन्यूवल) के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, इस स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2024 हैं।
आवेदन के लिए जरूरी बातें
बता दें, CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना के तहत हर छात्रा को 500 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलती हैं। इसके लिए 11वीं की मार्कशीट की अटेस्टेड कॉपी, आधार की एक कॉपी, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी या कैंसिल चेक की जरूरत होगी।
इसके अलावा आवेदकों के हस्ताक्षर होना आवश्यक है, क्योंकि बिना हस्ताक्षर वाले आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। दस्तावेजों में कक्षा 11 की मार्कशीट भी होनी जरूरी है। वहीं, सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2023 (रिन्यूवल 2024) यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं को रिन्यूवल फॉर्म देती है, जिन्हें 2023 में स्कॉलरशिप मिली थी।
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2024
CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2024 योजना उन छात्राओं के लिए हैं, जिन्होंने 2024 में CBSE से कक्षा 10 उत्तीर्ण की है और वर्तमान में CBSE स्कूल से कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही हैं।
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2023 (नवीनीकरण 2024)
CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2023 (नवीनीकरण 2024) यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं को रिन्यूवल फॉर्म देती है, जिन्हें 2023 में स्कॉलरशिप मिली थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply