हरियाणा में BJP की सरकार है, JJP की नहीं, मुख्यमंत्री की बात का दुष्यंत चौटाला ने दिया जवाब
चंडीगढ़: इन दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के लगातार सामने आ रहे बयानों से हरियाणा में राजनीति गरमाई हुई है। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य में चल रही गठबंधन सरकार में भाजपा को सर्वोपरि बता कर बयान दे रहे है। वहीं दूसरी और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बड़ी हाजिर जवाबी में उसका बचाव करते हुए दिखाई देते हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ऐसा ही एक बयान कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से सामने आया था जिसमें मुख्यमंत्री ने बोला था कि "हरियाणा में BJP की सरकार है, JJP की नहीं''। वहीं अब इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा कि सरकार उनकी है अपितु दोनों दल ने मिलकर पिछले साढ़े तीन साल से सरकार को चला रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री द्वारा बुजुर्गों की पेंशन पांच हजार रूपए ना करने की बात के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे घोषणापत्र के 99% बाते पूरी हुई और एक जो बजुर्गों को पांच हजार रूपए पेंशन देने वाली बात पूरी नहीं हुई जिसकी टीस अब भी उनके मन में है जिसके लिए वह अब भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा की गठबंधन सरकार का अभी डेढ़ साल बचा है क्या पता कोई सुत बैठ जाए और वह उस दिन पूरी हो जाएगी।
वहीं 2024 में गठबंधन पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह दोनों पार्टियों द्वारा बैठकर चर्चा करने का विषय है, और आज के समय में हमारा गठबंधन बिल्कुल चल रहा है वरना जिस दिन हमारा गठबंधन हुआ था कुछ लोगों द्वारा कहा गया था कि तीन महीने में हमारा गठबंधन टूट जाएगा जो कि नहीं टूटा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply