HARYANA NEWS: हरियाणा के बाढ़ ग्रस्त एरिया में किसानों के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा-जजपा सरकार- रणदीप सुरजेवाला
HARYANA NEWS: हरियाणा के कैथल में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजलाने कहा कि परमात्मा की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। इन चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जो लोगों से वायदे किए है। उन्हें हम पूरा करेंगे। हमने जो अलग-अलग राज्य में अपने घोषणा पत्र के माध्यम से अपने गारंटी दी है चाहे वह किसी भी वर्ग की हो उसे हम पूरा जरूर करेंगे।
राजस्थान में भाजपा ने गैस सिलेंडर 450रुपए करने का वादा किया है उसे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी तरह लोगों को बेवकूफ बनाती है। 2014में तो ₹400में गैस सिलेंडर आता था भारतीय जनता पार्टी ने इसे ₹1100का किया। पूरे देश में गैस सिलेंडर ₹400का कर दीजिए भारतीय जनता पार्टी को रोक कौन रहा है। जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है वहां पर तो यह लोग ₹1100का सिलेंडर बेच रहे हैं और जहां पर उनकी सरकार नहीं है। वहां पर यह 450रुपए का सिलेंडर बेचने की बात करते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह लोगों को बेवकूफ बनाना नहीं है तो और क्या है।
एक व्यक्ति को भी नौकरी मिली और ना ही कोई रोजगार- सुरजेवाला
हरियाणा में युवाओं को 75%नौकरी देने के फैसले को न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह इन लोगों का एक जुमला था जो न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इसमें ना तो किसी एक व्यक्ति को भी नौकरी मिली और ना ही कोई रोजगार। इन्होंने केवल सरकार का करोड़ों रुपए बर्बाद किया। अब कानून खत्म जुमला हजम. यही भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का असली चरित्र है।
कोरोना काल से ही भाजपा - जजपा और शराब माफिया से मिलीभगत साफ है- सुरजेवाला
जहरीली शराब कांड पर बोलते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह आज से नहीं कोरोना काल से ही भाजपा - जजपा और शराब माफिया से मिलीभगत साफ है। कांग्रेस ने कोरोना कल में यह उजागर किया था कि भाजपा और जजपा के संरक्षण में कितना बड़ा नाजायज शराब का धंधा चल रहा है। मीडिया ने भी उसे खूब अच्छी तरह दिखाया और उसे पर जांच कमेटी भी बिठाई गई आज 3साल भी जाने पर भी उसे जांच का कुछ नहीं हुआ। लगातार शराब माफिया जो नाजायज शराब बनता है और राजस्व की चोरी करता है। यह सब भाजपा और जज्बा के संरक्षण में कर रहे हैं। करीब 20लोग जहरीले शराब की वजह से मारे गए हैं उनके परिवार के आंसू कौन पोंछेगा। क्या हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बताएंगे कि उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है। एक दो आदमियों को पड़कर मामले पर लीपापोती की जा रही है और असली मछलियों को बचाया जा रहा है ऐसा कब तक चलेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply