Delhi: छुट्टिया...ग्रैप-3 और निर्माण कार्य पर लगी रोक, जानें दिल्ली में किन-किन चीजों पर लगी पाबंदिया
Delhi : दिल्ली में लगातार एक्यूआई का स्तर बढ़ता जा रहा है। कई शहरों में तो 400 के पार स्तर जाता है। इसको लेकर दिल्ली सरकार कई कदम उठा चुकी है। जिसमें स्कूलों की छुट्टी, ऑड ईवन लागू करना जैसे कई नियम शामिल है। वहीं इसमें आपको दिल्ली मे किन-किन चीजों पर पाबंदियां लगी है इसके बारे में बताते है।
दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Ola-Uber कैब की No Entry
दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की मार झेल जारी है। वहीं इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद दिल्ली में रजिस्ट्रेशन वाली यानी सिर्फ DL नंबर वाली ऐप आधारित कैब ही चलेंगी। इसको लेकर गोपाल राय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऐप आधारित दिल्ली से बाहर की रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दिल्ली में सर्दियों की स्कूलों की छुट्टी का ऐलान
बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देजनर दिल्ली सरकार ने सर्दी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सभी स्कूलों में 09नवंबर से 18नवंबर तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इससे पहले प्रदूषण के चलते स्कूलों में 10नवंबर तक फिजिकल क्लासेस बंद करके ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट कर दिया है।
राजधानी में 13नंवबर से ऑड-ईवन जल्द होगा लागू
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण पर काबू पाने के लिए तमाम कदम उठा रही है। लेकिन अब तक ये नाकाफी साबित हो रहे हैं। हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने पिछले दिनों अपने 7साल पुराने ऑड ईवन फॉर्मूले को 13नवंबर से लागू करने का ऐलान किया है।
गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर लगी रोक
एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर जिन क्षेत्रों में 400 के पार एक्यूआई स्तर पार है उसमें निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं सरकार ने वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत की है। वाहन प्रदूषण कम करने के लिए 1,000निजी सीएनजी बसें किराए पर लेने की योजना भी बनाई गई है।
दिल्ली में GRAP-3लागू
इसके अलावा प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद दिल्ली में GRAP-3लागू किया गया है। मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि ग्रैप-3की पाबंदिया लगने के बाद दिल्ली में कमर्शियल वाहनों और ट्रकों की एंट्री बैन हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply